भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को निर्वाचन अधिकारी ने थमाया को एक और नोटिस

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह (BJP candidate Renuka Singh) अपने बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों हैं। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभा में विवादित शब्दों का प्रयोग करने पर नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े :- बस्तर में बोले अमित शाह, भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाकर सीधी करेंगे

बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह  (BJP candidate Renuka Singh) ने कहा था कि ‘मैं वो नेता हूं कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं’। इससे पहले चुनाव आयोग आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस दे चुका है।

यह भी पढ़े :- CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

आपको बता दें कि पिछले दिनों चुनावी सभा में रेणुका सिंह  (BJP candidate Renuka Singh) का भाषण खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये कहते नजर आ रही थी। रेणुका सिंह ने कहा है कि अधिकारियों को प्रेशर डालकर काम करवाया गया, जो नहीं दिया, रातों रात ट्रांसफर कर दिया गया,विधायक डरा हुआ है हमारे कार्यकर्ताओ को परेशान करेंगे। केल्हारी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओ को कहा आप 56 इंच वाले मोदी जी के दल के कार्यकर्ता है किसी से डरने घबराने की जरूरत नही है।

Related Articles

Back to top button