Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा में हंगामे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, शाहीन बाग जैसी स्थिति बनाने का आरोप

BJP Attacks Congress: लोकसभा में हालिया हंगामे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसदों पर लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर दुर्व्यवहार करने और सदन की परंपराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दी। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने संसद को बनाया सड़क छाप राजनीति का मंच: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने महिला सांसदों के प्रधानमंत्री की सीट के पास जाने और दीवार बनाकर आगे बढ़ने के प्रयास को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बहुत ही बेशर्मी है कि महिलाएं अपनी कुर्सी छोड़कर किसी भी कुर्सी पर कैसे आ सकती हैं? वे तो प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास थी। इस तरह से घेर कर क्या आप हमला करना चाहती थी? अगर इसी प्रकार पुरूष महिलाओं की कुर्सी को घेर लेते तो महिलाएं क्या कहती? अपना जेंडर कार्ड खेलतीं। मैं हमेशा महिलाओं के लिए लड़ती हूं, लेकिन यहां वे महिलाएं पूरी तरह से गलत हैं। अगर पुरुष वहां से कुर्सियां खाली ना करते तब वे कोई भी आरोप लगा देती। ऐसे लोगों को सदन में आने का हक नहीं है। अगले चुनाव में जनता को इनको सीख देनी चाहिए। (BJP Attacks Congress)

सांसद सुधांशु त्रिवेदी का हमला

भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संसद के वेल से आगे बढ़कर ट्रेजरी बेंच की ओर जाने को सामान्य राजनीतिक विरोध से अलग बताया। उन्होंने कहा कि संसद का फर्श गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए होता है। अपनी सीट से आवाज उठाना राजनीतिक कार्रवाई हो सकती है, वेल में जाना अगला कदम हो सकता है, लेकिन ट्रेजरी बेंच की ओर बढ़ना मात्र विरोध नहीं माना जा सकता। महिला सांसदों के बड़ा बैनर लेकर दीवार बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास किसी खतरनाक मंशा की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य शाहीन बाग आंदोलन की याद दिलाता है और कांग्रेस ने लोकसभा को उसी तरह अवरुद्ध करने की कोशिश की।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का तंज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर कहा कि कीचड़ पर आप पत्थर मारेंगे तो आप ही को लगेगा। ये घटिया लोग हैं इन्हें कुछ नहीं पता। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इन्हें यही दुख है कि भाजपा जीत क्यों रही है, ये प्रधानमंत्री मोदी को क्यों हरा नहीं पा रहे, क्यों विराट होते जा रहे हैं। उसका दंश है इनके अंदर, कुंठा है, जलन है। अब ये शारीरिक लड़ाई पर उतर आए हैं उनको इसका दंड मिलना चाहिए। सांसद ने आगे कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया था। ये लोग अब लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। इन्हें दुख है कि देश आर्थिक रूप से इतना मजबूत कैसे होता जा रहा है, केरल, पश्चिम बंगाल का चुनाव इन्हें मुश्किल दिख रहा है, उत्तर प्रदेश तो ये हार चुके हैं, इसलिए सिर्फ यह इनकी पीड़ा है। (BJP Attacks Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!