Google Analytics —— Meta Pixel

हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए हुड्डा जिम्मेदार: भाजपा अध्यक्ष बड़ौली

BJP President Badoli: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से बयानबाजी लगातार जारी है। इस बीच हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिम्मेदार हैं। अगर आप कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों से पूछेंगे तो वे बताएंगे कि हुड्डा ने क्या किया है। नायब सिंह सैनी के फिर से CM बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। संभावना है कि जल्द ही इस पर फैसला होगा।

यह भी पढ़ें:- दो दिवसीय लाओस दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम के कारण हरियाणा में भाजपा की भारी जीत हुई है। वहां SC, अति पिछड़ा, सभी लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, जिसके चलते वहां जीत हुई है। EVM मुद्दे पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस जब हारती है तो उन्हें EVM याद आती है ये कोई नई बात नहीं है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जनता की जीत है। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत और आतंकवाद, पत्थरबाजों और अलगाववादियों की हार हुई है। (BJP President Badoli)

ऐतिहासिक निर्णय प्राप्त हुआ: ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि हरियाणा का ऐतिहासिक निर्णय वोटर के माध्यम से हमें प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास के जितने भी कार्य हुए, यह उसकी जीत है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सभी राज्य चुनाव उस राज्य से संबंधित मुद्दों पर लड़े जाते हैं। हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को सबक दिया है कि आप हिंदू समाज को विभाजित करके राज्य नहीं चला सकते। हिंदू यह भी जानते हैं कि राहुल गांधी कैसे हिंदू समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। (BJP President Badoli)

हिंदू एकजुट रह सकते हैं: असम CM

असम CM ने कहा कि हरियाणा चुनावों ने दिखाया है कि हिंदू एकजुट रह सकते हैं। हरियाणा चुनाव के नतीजे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब उनके पक्ष में फैसला नहीं आएगा तब वे विरोध करेंगे और भ्रम फैलाएंगे और जब पक्ष में आएगा तो ढोल बजाएंगे। ऐसी मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक है राहुल गांधी राजनीतिक अपरिपक्वता से बाहर निकले और संवैधानिक संस्था का सम्मान करे और संविधान पर विश्वास करें। (BJP President Badoli)

Back to top button
error: Content is protected !!