Google Analytics —— Meta Pixel

दो दिवसीय लाओस दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं से की मुलाकात

PM Modi Laos Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, जहां वियनतियाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही गृह मामलों के मंत्री विलायवोंग बौदाखम ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। PM मोदी ने लाओस में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के आशीर्वाद समारोह में भाग लिया। इसके बाद वियनतियाने के होटल डबल ट्री में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए भारतीय प्रवासी और लाओस समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : प्रदेश मे 1000 करोड़ से अधिक मूल्य के धान की क्षति, जिम्मेदारो पर कार्यवाही करें – डॉ महंत

लाओस समुदाय के लोगों ने वियनतियाने के होटल डबल ट्री में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से किए गए वट फू मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और संरक्षण को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। (PM Modi Laos Tour)

PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारा ASEAN क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार लगभग दो गुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत ने 7 ASEAN देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है और जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि 21वीं सदी इंडिया और ASEAN देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और ASEAN की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!