रायपुर और दुर्ग BJP प्रत्याशी ने भरा नामांकन, CM साय ने कहा- कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना है…

Brijmohan Vijay Nomination: रायपुर लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले रैली के जरिए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम समेत विधायक धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, राजेश मूणत और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के लिए वोट की अपील की। वहीं बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी की चिंता करते हैं। इसलिए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़ें:- दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी समेत 26 नक्सली ने किया सरेंडर, अब तक 717 नक्सलियों ने डाले हथियार

CM साय ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को पूरे देश में सर्वाधिक वोट से जीतना है। भ्रष्टाचारी कांग्रेसियों को सबक सिखाना है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। कांग्रेस डूबता जहाज, जिसे पूरे देश में डुबाना है। हमारे सारे काम सांय-सांय हो रहे हैं। आगे भी सब काम सांय-सांय होगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र परिहार ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया। साथ ही JCCJ युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इधर, दुर्ग लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी विजय बघेल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान CM विष्णुदेव साय मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करने का दावा किया। (Brijmohan Vijay Nomination)

दुर्ग में BJP कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले मानस भवन के पास आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें CM विष्णुदेव साय समेत संगठन के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगने का काम किया है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुलने देना है। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ को पूर्व सांसद ताराचंद साहू ने ढहाया था। शक्ति प्रदर्शन मतदान के दिन दिखेगा। साहू समाज का रुझान भाजपा के साथ है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से जारी है। 7 मई को वोट डाले जाएंगे। (Brijmohan Vijay Nomination)

Related Articles

Back to top button