Google Analytics —— Meta Pixel

मजदूर की मेधावी बिटिया का हुआ सिपेट में चयन, श्रम कार्ड से मिला लाभ

Manju Selected in CIPET: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाए किस तरह परिवार और समाज में सुखद बदलाव लाने में मदद कर रही है। इसका मिसाल कोरिया जिले के आनी निवासी श्रमिक निर्मला साहू बन गई है। बता दें कि श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन और सनिन्नर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में निर्मला साहू पति भगवन्ता साहू का श्रमिक के रूप में पंजीयन हुआ है। बीते दिनों जन चौपाल में कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी को निर्मला साहू की बिटिया मंजू साहू का रायपुर स्थित सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में चयन होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- किसानों की समृद्धि हमारी सरकार की प्राथमिकता: मंत्री दयाल दास बघेल

उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक परेशानियों का हवाला दिया तो कलेक्टर द्वारा तत्काल जिला श्रम पदाधिकारी को बुलाकर जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक मंजू साहू की मां निर्मला साहू का श्रम कार्ड बने होने और श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत राशि दिए जाने का प्रावधान बताया गया। अब इस योजना के तहत मंजू साहू को सिपेट में पढ़ाई के लिए 93 हजार रुपए दी जाएगी। (Manju Selected in CIPET)

पात्र हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

निर्मला साहू उनके पति खेतीहर मजदूर भगवन्ता साहू और कुमारी मंजू साहू ने इस सहायता की राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया है और उन्होंने श्रमिक भाई-बहनों से अपील की है कि वे भी श्रम कार्ड बनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें। कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुसार शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रशासन संकल्पबद्ध है। (Manju Selected in CIPET)

जानिए क्या है सिपेट ?

बता दें कि सिपेट केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान है, जिसे पहले केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान यानी सिपेट के नाम से जाना जाता था। यह एक स्वायत्त संस्थान है, जिसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत 1968 में स्थापित किया गया था। सिपेट एक ISO प्रमाणित संस्थान है, जिसकी प्रयोगशालाएं NABL और NABCB से मान्यता प्राप्त हैं। यह संस्थान देश में पेट्रोरसायनों और संबद्ध उद्योगों के विकास के लिए कौशल विकास, प्रौद्योगिकी सहायता, शैक्षणिक और अनुसंधान (S.T.A.R.) गतिविधियों के लिए समर्पित है, जो रसायन, पेट्रोरसायन विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहा है। (Manju Selected in CIPET)

Back to top button
error: Content is protected !!