Google Analytics —— Meta Pixel

शराब के लिए हैवानियत! खरगोश बताकर गांव को खिला दिया कुत्ते का मांस

कुत्ते का मांस खाने से 10–15 लोगों की तबीयत बिगड़ी, आरोपी पर केस दर्ज

Dog meat News : बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शराब के पैसों के लिए एक युवक ने कुत्ते की हत्या कर उसका मांस खरगोश का बताकर गांव वालों को खिला दिया। कुत्ते का मांस खाने के बाद गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :- धान खरीदी अव्यवस्था पर फूटा पूर्व विधायक का गुस्सा, तहसील के सामने धरना देकर सरकार को घेरा

घटना मधुबन प्रखंड के गरैया बाजार थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक की पहचान मंगरू सहनी के रूप में हुई है, जो शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को शराब पीने की लत के चलते जब उसके पास पैसे नहीं थे, तो उसने गांव के एक कुत्ते को पकड़कर उसकी हत्या कर दी और मांस को खरगोश का बताकर बेच दिया।

500 रुपये में बेचा आधा किलो मांस

पीड़ित राम परवेश सहनी ने बताया कि आरोपी शाम के समय मांस लेकर उनके घर पहुंचा और उसे खरगोश का मांस बताया। उन्होंने खुद मांस नहीं खाया, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों ने मांस का सेवन कर लिया। अगले दिन आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसने खरगोश नहीं बल्कि कुत्ते का मांस खिलाया था।

शक होने पर ग्रामीणों ने जांच की, जिसमें कुत्ते का सिर और पैर बरामद हुए। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

10–15 लोग बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 से 15 लोगों ने कुत्ते का मांस खाया था। कुछ लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई है। गांव की महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि आरोपी ने उन्हें भी खरगोश का मांस बताकर 500 रुपये में मांस बेचा था। मांस खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

थाने में शिकायत, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ गरैया बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गांव वालों का कहना है कि जो व्यक्ति इस तरह की क्रूरता कर सकता है, वह समाज के लिए खतरनाक है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। (Dog meat News)

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। (Dog meat News)

Back to top button
error: Content is protected !!