यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 26 लोगों की मौत, बड़ी नाव पर चढ़ाई जा रही थी बस

Bus Falls Into River: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। यह हादसा दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस फेरी यानी बड़ी नाव पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया और कुछ ही सेकंड में बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि नदी पार करने के लिए बांग्लादेश में अक्सर बसों और अन्य वाहनों को फेरी के जरिए ले जाया जाता है।
यह भी पढ़ें:- बस-डंपर की टक्कर से लगी भीषण आग, 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत, यात्रियों को बचने का नहीं मिला मौका
कई लोगों ने जान बचाने के लिए नदी में कूदकर तैरने की कोशिश की। कुछ लोग इसमें सफल रहे, जबकि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे, जिससे हादसे का दर्द और भी गहरा हो गया।रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, सेना और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाला गया। बस के अंदर से 23 शव बरामद हुए, जिसमें 11 महिलाएं, 8 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं।फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। (Bus Falls Into River)





