3 लोकसभा और 30 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

नेशनल न्यूज: चुनाव आयोग ने देश में खाली पड़ी 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे। आयोग ने आज इस बाबत नोटिस जारी किया। जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है।

इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। 11 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। 30 अक्टूबर को मतदान होने के बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बसपा विधायक का भ्रष्टाचार पर अजीब ज्ञान कहा-‘आटे में नमक बराबर रिश्वत चल जाएगा’

वो विधानसभा सीट जिनमें होने हैं उपचुनाव
आंध्र प्रदेश- 1 सीट
असम- 5 सीट
बिहार- 2 सीट
हरियाणा- 1 सीट
हिमाचल प्रदेश- 3 सीट
कर्नाटक- 2 सीट
मध्य प्रदेश- 3 सीट
महराष्ट्र- 1 सीट
मेघालय- 3 सीट
मिजोरम- 1 सीट
नगालैंड- 1 सीट
राजस्थान- 2 सीट
तेलंगाना- 1 सीट
पश्चिम बंगाल- 4 सीट

Related Articles

Back to top button