2 राज्यों के 3 अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे, 15 लोगों की हुई मौत

Road Accident in Maharashtra: देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से दो घटनाएं महाराष्ट्र के बीड जिले की है, जहां एक्सीडेंट में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना महाराष्ट्र में हुई, जिसमें मुंबई से बीड आने के दौरान यात्रियों से भरी एक बस सड़क से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। वहीं बीड जिले में दूसरी घटना अहमदनगर रोड पर हुई, जहां एक एम्बुलेंस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:- US में 3 जगहों पर फायरिंग, 22 लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे में एम्बुलेंस पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा बुधवार की रात 9:30 बजे हुआ। तीसरी घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है, जहां 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का इलाज चल रहा है। सभी लोग बागेपल्ली से चिक्कबल्लापुर की ओर जा रहे थे। इससे पहले 24 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश के दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर लखनपुर के पास काली नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो लोग बेंगलुरु, दो तेलंगाना और दो उत्तराखंड के थे। (Road Accident in Maharashtra)

NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 में जारी आंकड़ों के मुताबिक सड़क  दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में नशीली दवाओं-शराब के नशे में ड्राइविंग से होने वाली मौतों का हिस्सा 1.9% है। इसके अलावा सड़क पर लगभग 90% मौतें तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और खतरनाक ड्राइविंग के कारण हुई हैं। विश्व बैंक के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक भारत सड़क दुर्घटनाओं के लिए शीर्ष 20 देशों में पहले स्थान पर है। सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण बुनियादी ढांंचे की कमी है। सड़कों और वाहनों की दयनीय स्थिति, खराब दृश्यता, खराब सड़क डिज़ाइन और इंजीनियरिंग सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता में कमी, विशेष रूप से तीव्र मोड़ के साथ सिंगल-लेन के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। (Road Accident in Maharashtra)

Related Articles

Back to top button