पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में फिर भड़की हिंसा, 80 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Violence in India: देश में धार्मिक जुलूसों और शोभायात्रा पर हमले की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। रामनवमी के एक दिन बाद भी पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी की। इससे पहले गुरुवार को देशभर में रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी हुई थी। गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर और लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई है।

यह भी पढ़ें:- धार्मिक जुलूस में बढ़ रहे हमले, जानिए 2018 से लेकर 2023 तक कहां-कहां हुआ हमला

यह भी पढ़ें:-वहीं बिहार के सासाराम जिले में शोभायात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। घरों पर बम चलाए गए। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है, जहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की है। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। (Violence in India)

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता हाईकोर्ट में हावड़ा और डालखोला में हिंसा की घटनाओं के संबंध में एक जनहित याचिका दायर की है। शुभेंदु अधिकारी ने कोर्ट से मामले की NIA से जांच और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में CRPF की तैनाती की मांग की है। मामले पर 3 अप्रैल को सुनवाई होगी। इधर, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा की जांच NIA से करने की मांग की है। एक दिन पहले भी हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर शहर के डालखोला में भी हिंसा हुई थी। (Violence in India)

शिबपुर में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। शिबपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली थी। हिंसा का दूसरा मामला इस्लामपुर शहर के डालखोला का है, जहां भी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई। पुलिस ने आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया है। अब तक दोनों घटनाओं में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (Violence in India)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई। ममता ने कहा कि उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया। विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना। भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है। बता दें कि बीते कुछ वक्त से हिंदू शोभायात्रा और जुलूस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई है। (Violence in India)

Related Articles

Back to top button