Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल को एक्सीलेंस अवॉर्ड, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

CG Mineral Online Portal: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खान और खनिजों के समग्र प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाइन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राइज एप्लीकेशन्स कैटेगरी अंतर्गत टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवॉर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर और खनिज ऑनलाइन के नोडल ऑफिसर अनुराग दीवान ने ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:- देश में हुनर की कोई इज्जत नहीं, जातिगत जनगणना मेरे लिए मिशन: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

किसी शासकीय प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की यह योजना छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक प्रमुख कदम साबित हुआ है। खनिज ऑनलाइन की सफलता से विभाग अब खनिज ऑनलाइन 2.0 योजना पर प्रयासरत है, जिसमें खानों का जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, मोबाइल एप के साथ-साथ आरटीओ. रेलवे आदि से इंटीग्रेशन समेत निगरानी और नियंत्रण के लिए एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की योजना पर कार्य कर रही है। 2018-19 में खनिज ऑनलाइन परियोजना को शासकीय प्रक्रिया और व्यवस्था का डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से रि-इंजीनियरिंग करने के लिए किए गए पहल और क्रियान्वयन में उत्कृष्टता को पहचान और बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेस भी दिया गया है। (CG Mineral Online Portal)

गौरतलब है खनिज ऑनलाइन पोर्टल 21 जून, 2017 से संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल में खनन संक्रिया से संबद्ध स्टेकहोल्डर्स जैसे खान मालिकों, प्रोसेसिंग, परिवहनकर्ताओं और उपयोगकर्ताओं, एंड यूज प्लांट ऑनर्स को कार्य में सुगमता की दृष्टि से विभिन्न प्रायोजनों के लिए ऑनलाइन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, सिस्टम जनरेटेड बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। पोर्टल के माध्यम से खनन संक्रिया, प्रसंस्करण, परिवहन, एंड-यूज में संलग्न सभी स्टेकहोल्डर्स सिंगल प्लेटफार्म में कार्य करते हैं। खनन संक्रिया में संलग्न देश की नवरत्न कंपनियां जैसे NMDC, SECL के साथ-साथ निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों और बालको, हिण्डालको, अल्ट्रोटेक, सीमेंट, ईमामी, जायसवाल निको, गोदावरी पॉवर, जेके लक्ष्मी, नुवोको, अम्बुजा के साथ-साथ छोटे-छोटे डोलोमाईट उत्खनिपट्टाधारकों द्वारा भी खनिज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक खनन व्यवसाय किया जा रहा है। (CG Mineral Online Portal)

Back to top button
error: Content is protected !!