Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उप सरपंच को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News on Naxalites: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में उप सरपंच की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर पक्की सड़क को काटने के साथ मोबाइल टॉवर को आग लगा दी।

यह भी पढ़े :- कर्नाटक के कई स्कूलों में बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप, पुलिस तलाशी में जुटी

बता दें नक्सलियों का 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है। इसके पहले उन्होंने कांकेर जिला के छोटे बेठिया और बांदे थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। (Chhattisgarh News on Naxalites)

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में कंदाड़ी गांव के उप सरपंच उपसरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली। (Chhattisgarh News on Naxalites)

बता दें कि नक्सलियों ने कुछ दिन पहले मालेवाही थाना क्षेत्र में भी मोबाइल टावर के जनरेटर में आग लगाई थी। वहीं, मौके पर पर्चे भी फेंककर नक्सलियों ने 2 से 8 दिसंबर तक PLGA सप्ताह मनाने की अपील की थी। नक्सलियों की इन हरकतों से गांव में दहशत का माहौल है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है।

Back to top button
error: Content is protected !!