CG Nikay Chunav Result : शहरी सत्ता पर कौन होगा काबिज, चुनाव के नतीजे आज

CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों समेत 173 निकायों में नगर सरकार का फैसला आज आएगा। कांग्रेस अभी सभी 10 नगर निगमों में काबिज है। आज सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। हालांकि 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद इस स्थिति में उलटफेर दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़े :- निकाय चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की सधी चाल, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से गरमाई सियासत
बता दें कि, बीते 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत पर मतदान हुआ था। पहली बार ईवीएम के माध्यम यह नगर निकाय चुनाव कराया गया। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. उसके बाद EVM खोली जाएंगी और गिनती शुरू हो जाएगी। बता दें कि, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इनमें से पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत है। (CG Nikay Chunav Result)
यह भी पढ़े :- कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: नए महासचिवों और प्रभारियों की नियुक्ति, भूपेश बघेल बने पंजाब के प्रभारी
नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5 हजार 970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं। नगर पालिकाओं में मतदाताओं की बात की जाए तो 2200525 पुरुष और 2273232 महिला मतदाता हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतेजाम किए हैं। काउंटिंग को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। अगर पालिकाओं में मतदाताओं की बात की जाए तो 2200525 पुरुष और 2273232 महिला मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ के दस नगरीय निकायों में मेयर पद पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। (CG Nikay Chunav Result)
रायपुर नगर निगम में हुई थी 44.4 फीसदी वोटिंग
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। रायपुर नगर निगम में इसी के तहत 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस बार यहां पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग हुई थी। इस बार रायपुर नगर निगम में मतदान 44.4 प्रतिशत ही रहा। आज, 15 फरवरी को पता चला जाएगा कि किसे जनमत का साथ मिला है।



