Trending

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी, बलौदाबाजार रहा सबसे ज्यादा गर्म जिला

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। रविवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई, लेकिन लू के थपेड़े जारी रहे। बलौदाबाजार के अर्जुनी में 46.8 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ये रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान था। शनिवार को जहां प्रदेश की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा था, उस मुंगेली का तापमान कम होकर सिर्फ 46.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। प्रदेश में बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, माना और नवा रायपुर में ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:- Bhent Mulakat Program: आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब…इनको अगली किस्त का पैसा मत देना

वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जगदलपुर का मौसम अचानक से गर्म हो गया। शनिवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को वहां 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र में और बिलासपुर की वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पेंड्रा रोड में यह 40.7 और अंबिकापुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं दुर्ग में 44.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है, सोमवार से मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि लू चलने की संभावना अब भी बताई जा रही है। (CG Weather Report)

किसी भी जगह पर नहीं हुई बारिश

स्थानीय सिस्टम से दूरी की वजह से रविवार को कहीं भी बरसात नहीं हुई। हालांकि आसमान में बादल कई जगह छाए रहे। पश्चिमी हवाओं का आना जारी है। इसकी वजह से गर्मी की तीव्रता अधिक महसूस हुई है। रायपुर में 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसकी वजह से प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ के साथ छीटें पड़ने की (CG Weather Report) संभावना है। बारिश का क्षेत्र मुख्यत दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

7 जून तक पहुंचने वाला था मानसून

बता दें कि देश भर में जून का महीना झुलसाने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में जून महीने में सवार्धिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। रायपुर में ये 11 जून 1931, एक जून 1988 और 8 जून 1995 को रिकॉर्ड किया गया था। बिलासपुर में दो जून 2012 को यह रिकॉर्ड हुआ। वहीं जांजगीर-चांपा में भी तीन जून 1978 को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस साल इस महीने का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसे तीन जून को मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले छत्तीसगढ़ में 7 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान था। वहीं केरल में मानसून देर से पहुंचा, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ (CG Weather Report) में भी मानसून पहुंचने में देरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button