CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 से 27 सितंबर तक प्रदेश में बारिश और गरज-चमक का दौर रहने की चेतावनी जारी की है। 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 23 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
नए मौसम तंत्र का दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से मध्य भारत समेत छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुसार तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। (CG Weather Today )
अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी बारिश
IMD की ताजा चेतावनी के मुताबिक 23 सितंबर को प्रदेश में बहुत भारी बारिश और 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 25 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश तथा 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बारिश और आंधी-तूफान के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम खराब होने पर स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना जरूरी है। (CG Weather Today )



