Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल घोषित, दो पालियों में होगी परीक्षा

CGPSC Exam 2024 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 आगामी 26 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोग द्वारा निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

यह भी पढ़े :- Emergency 50 Years : ‘लोकतंत्र को खा गई कांग्रेस’, आपातकाल पर अमित शाह का तीखा हमला

परीक्षा (CGPSC Exam 2024) की प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े :- मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम साय का संबोधन, छत्तीसगढ़ की उपलब्धियाँ गिनाईं

परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए नवीन ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा का संचालन लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से किया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़े :- यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेल किराया बढ़ने वाला है, तत्काल बुकिंग के नियम सख्त,1 जुलाई से लागू होंगे नए बदलाव, पढ़े पूरी खबर

नोडल अधिकारी ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। (CGPSC Exam 2024

Back to top button
error: Content is protected !!