चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास, पहली बार भक्तों की संख्या 50 लाख के पार

Chardham Yatra Record: उत्तराखंड में 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई, जहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार 50 लाख के पार हो गई है। यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ में करीब 17.08 लाख, बद्रीनाथ में 15.90 लाख, गंगोत्री में 8.46 लाख और यमुनोत्री में 6.94 लाख देशी-विदेशी यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। हेमकुंड साहिब में भी 1.77 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पुलिस ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

आंकड़ों के मुताबिक 16 अक्टूबर तक चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई। इसके साथ ही लगभग 5.41 लाख वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 47 लाख श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए पहुंचे थे। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षित और निर्बाध चारधाम यात्रा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य पुलिस द्वारा हर स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है। गढ़वाल हिमालय में स्थित चारधाम हर साल अक्टूबर-नवंबर में दीवाली के बाद शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं और ये छह महीने बाद अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं। (Chardham Yatra Record)

इन तारीखों को बंद होंगे कपट

बता दें कि चार धाम में हो रही बर्फबारी और बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भाईदूज पर्व पर बंद करने की परंपरा है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी दशहरा यानी 24 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन तिथि और मुहूर्त तय होगी। कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट एक दिन पहले 14 नवंबर को बंद हो जाएंगे। (Chardham Yatra Record)

Related Articles

Back to top button