PM मोदी ने महाराष्ट्र में की जनसभा, कहा- मेरा हर पल देश और आपके नाम

PM Modi in Ramtek: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रामटेक में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि आपका ये जोश, संदेश दे रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। आपको सिर्फ एक सांसद नहीं चुनना है, आपको अगले एक हजार साल के भारत की नींव मजबूत करने के लिए मतदान करना है। आपको विकसित भारत के संकल्प के लिए मतदान करना है। 19 अप्रैल को आपको सिर्फ एक सांसद नहीं चुनना है बल्कि देश की नींव को अगले 1000 साल के लिए मजबूत करने के लिए वोट करना है। आपको विकसित भारत के संकल्प के लिए वोट करना है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार पर छाए संकट के बादल, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल जो मीडिया वाले चुनाव को लेकर लगातार सर्वे दिखा रहे हैं, इस सर्वे में एनडीए की बंपर जीत दिखाई दे रही है, लेकिन मैं कहता हूं कि जब मोदी पर गालियां बढ़ जाएं तो रूझान समझ जाइए- फिर एक बार मोदी सरकार। विपक्ष के पास गालियां देने के अलावा कोई आइडिया नहीं है। क्योंकि ये इंडी गठबंधन वाले कभी गरीब को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। लेकिन ये मोदी देश की जनता की सेवा के संकल्प से पीछे नहीं हटेगा। इंडी गठबंधन वाले सिर्फ देश को बांटने में लगे हैं। क्योंकि इन्हें मालूम है कि देश की जनता एकजुट रहेगी तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इसलिए मैं महाराष्ट्र की जनता और देशवासियों से कहूंगा कि एकजुट होकर देश के नाम पर वोट दीजिए। (PM Modi in Ramtek)

PM मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन और उसके लोग झूठ फैला रहे हैं कि अगर मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो इससे लोकतंत्र और संविधान खतरे में पड़ जाएगा। यह कोई नई कथा नहीं है। जब से मैं राजनीति में आया हूं, मैंने उन्हें यही रणनीति अपनाते हुए देखा है। ये रणनीति वे पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं जब अटल जी की सरकार बनी थी। यह स्पष्ट है कि उनमें मौलिक विचारों का अभाव है। इस बार रामनवमी पर अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद ये पल आ रहा है, इसलिए रामटेक को, पूरे महाराष्ट्र को, पूरे देश को अद्भुत आनंद हो रहा है, लेकिन इंडी गठबंधन वाले प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को भी ठुकरा दिया था। इसलिए इस बार इंडी गठबंधन वालों को उनकी पापों की सजा मिलनी चाहिए। (PM Modi in Ramtek)

PM ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ का हमारा मंत्र, संविधान की सच्ची भावना है, लेकिन परिवारवादी पार्टियों ने हमेशा संविधान की इस भावना का अपमान किया। सामाजिक न्याय का झूठ बोलकर ये लोग अपने ही परिवार को आगे बढ़ाते रहे। इनके शासन में दशकों तक एससी, एसटी, ओबीसी परिवार मूल सुविधाओं से वंचित थे। गरीबों की चिंता और उन्हें सुविधाएं देने काम।  इस गरीब का बेटा मोदी ने किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष कहते हैं कि मोदी जहां जाते हैं तो 370 की बात करते रहते हैं। वो कहते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाने से देश को फायदा क्या हुआ? ये भी कांग्रेस की दलित, आदिवासी, महिला विरोधी और वोटबैंक की राजनीति का जीता-जागता प्रमाण है।  (PM Modi in Ramtek)

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 से जम्मू-कश्मीर में इन सभी वर्गों को पहली बार संवैधानिक अधिकार मिला है। वंशवादी पार्टियों ने हमेशा अपने परिवार के हितों की सेवा की है। उनके शासनकाल में दशकों तक एससी, एसटी और ओबीसी परिवार बुनियादी जरूरतों से वंचित रहे। मोदी ने गरीबों के लिए काम किया. सच्चा सामाजिक न्याय तब है जब मोदी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की गारंटी दें। यही सच्चा धर्मनिरपेक्षता है क्योंकि इसमें भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। लाभार्थियों को छोड़ा नहीं जाता है और 100% लोगों को उनका हक मिलता है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हिंदुस्तान के मुकुट को, वहां के लोगों को, वहां के महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा था। (PM Modi in Ramtek)

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडर ने एससी, एसटी, ओबीसी, महिला… उनको जो अधिकार दिए, वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को नहीं दिए। कांग्रेस नागरिकता देने वाले सीएए का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इसका सबसे बड़ा लाभार्थी दलित हैं। चाहे वे इसका कितना भी विरोध करें, सीएए के तहत हर पात्र व्यक्ति को नागरिकता मिलेगी। ये है मोदी की गारंटी। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार ने करीब 600 करोड़ रुपए की दाल एमएसपी पर खरीदी थी। हमने 10 सालों में करीब सवा लाख करोड़ रुपए दलहन और तिलहन किसानों को एमएसपी के रुप में दिए हैं। फर्क साफ दिखता है। (PM Modi in Ramtek) 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले 5 साल में हमें देश को, महाराष्ट्र को बहुत आगे ले जाना है। इसके लिए मैं गारंटी देता हूं… आपका सपना, मोदी का संकल्प है। मेरा हर पल देश के नाम, हर पल आपके नाम। पिछले 10 सालों में बहुत सारे विकास कार्य किए गए हैं। ये तो सिर्फ ट्रेलर है। पिछले 10 सालों में किया गया काम सिर्फ ऐपेटाइजर की तरह है, मेन कोर्स (थाली) अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि कहा कि I.N.D.I गठबंधन वाले समाज को लड़वाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ये सिर्फ देश को बांटने में लगे हैं। क्योंकि इन्हें मालूम है कि देश की जनता एकजुट रहेगी तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। (PM Modi in Ramtek)

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास, इसी मंत्र को लेकर हमने कार्य किया है। 60 साल में जो कांग्रेस नहीं कर पाई, 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान को समृद्ध, संपन्न और शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात कही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं। इसीलिए अब सिर्फ हर घर मोदी नहीं बल्कि अब मन-मन मोदी है और यह पूरे देश में दिखाई दे रहा है। (PM Modi in Ramtek)

Related Articles

Back to top button