छत्तीसगढ़ भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव को फिर मिली ये जिम्मेदारी, निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने की घोषणा

Kiran Singh Deo : छत्‍तीसगढ़ बीजेपी संगठन में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष का चुनाव संपन्‍न हो गया है। बीजेपी संगठन केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। छत्‍तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष फिर से किरण सिंहदेव को बनाया गया है। इस घोषणा के बाद समर्थकों में उत्‍साह है।

यह भी पढ़े :- Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान हमला केस में पुलिस ने दिखाई तेजी, पकड़ा गया आरोपी

इस मौके पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , रमेश बैस मौजूद रहे। बता दें कि, जिलों में अध्यक्षों के नाम होने के बाद प्रदेश की कमान भी किसी नए नेता को सौंपे जाने की अटकले तेज थी। लेकिन, इन सारी अटकलों पर पानी फिर गया है। किरण सिंहदेव (Kiran Singh Deo ) को दोबारा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

छत्‍तीसगढ़ में फिर से बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष बने किरण सिंहदेव (Kiran Singh Deo ) कौन हैं, उनकी राजनीतिक जर्नी के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। उन्‍हें दोबारा से क्‍यों सौंपी गई कमान, इस बारे में भी हम विस्‍तार से बताएंगे। प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्‍न का माहौल है।

किरणदेव के रिपीट होने के कारण

सफल कार्यकाल: किरणदेव ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक कामों को प्रभावी ढंग से पूरा किया।
लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन: भाजपा ने बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में सफलता पाई, जहां से किरणदेव विधायक हैं।
निकाय चुनाव की तैयारी: आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर संगठन में स्थिरता बनाए रखने के लिए दिल्ली के नेताओं ने बदलाव से परहेज किया।
आदिवासी नेतृत्व: बस्तर के आदिवासी नेता के रूप में किरणदेव की पुनर्नियुक्ति भाजपा को कांग्रेस के बस्तर से अध्यक्ष दीपक बैज का मुकाबला करने में मदद करेगी।
कोई खास विरोध नहीं: किरणदेव के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी का अभाव उनके फिर से अध्यक्ष बनने की राह को आसान बना रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!