Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh Breaking : मुख्यमंत्री की अपील पर खास अंदाज में मनाया जा रहा मजदूर दिवस, एसपी जे.आर. ठाकुर ने बोरे-बासी खा कर श्रमिकों को दिया सम्मान

Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गर्मियों के दिनों में ‘बोरे बासी’ (Bore Basi) सबसे पसंदीदा भोजन में से एक है। राज्य में पहली बार बोरे बासी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 1 मई यानी मजदूर दिवस (Labour Day) पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेशवासियों से बोरे बासी खाने की अपील की है। इसके बाद से ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान द्वारा आज पुलिस लाइन गरियाबंद में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के साथ जमीन में बैठकर बोरे बासी, प्याज़, आमा के अथान, टमाटर के चटनी, हरा मिर्च खा कर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक जे.आर. ठाकुर ने कहा, विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा’।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर, SDOP पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र श्याम, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी, पांडुका थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूषण चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी के साथ पुलिस लाइन गरियाबंद में बोरे बासी, आमा के अथान, प्याज़, टमाटर चटनी, हरी मिर्च खाकर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्सव मनाया गया।

इसे भी पढ़ें- Mohan Markam ने बच्चों के साथ लिया बोरे-बासी का मजा, श्रमिक दिवस की दी बधाई

Back to top button
error: Content is protected !!