Google Analytics —— Meta Pixel

GYAN, GATI और SANKALP से आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘संकल्प’ थीम के साथ 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें किसान, महिला, युवा और बस्तर-सरगुजा पर विशेष फोकस है। CM साय ने ट्वीट कर कहा- यह GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति से SANKALP के साथ आगे बढ़ती छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा है। हमारा यह बजट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Budget 2026 : 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश: जानिए छत्तीसगढ़ के बजट में आपके लिए क्या खास

CM साय ने कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने में विश्वास रखती है। इसके लिए हमने पांच मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री AI मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ्तार दी जाएगी। मैं इस शानदार बजट के लिए पूरे प्रदेश को हार्दिक बधाई देता हूं। (Chhattisgarh Budget 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!