बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर सीएम साय का बयान, बोले- बेहद चिंताजनक
रायपुर । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा बेहद चिंताजनक है। ऐसा नहीं होना चाहिए और इस विषय पर पूरा देश चिंता व्यक्त कर रहा है।
यह भी पढ़े :- पुलिस आरक्षक की पिटाई: शराब दुकान के संचालक व साथियों ने पाइप-डंडों से किया हमला
कांग्रेस द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति से पूरा देश भली-भांति परिचित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और उसके पास न तो कोई तथ्य हैं और न ही कोई ठोस तर्क।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस लगातार उलूल-जुलूल मुद्दे उठा रही है, लेकिन उनकी बातों में कोई दम नहीं है और जनता सब कुछ समझ रही है।



