छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, जानिए अपने शहर का हाल…
Chhattisgarh Latest Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। चुभती धूप की वजह से रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदाबाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं। रायगढ़ जिले में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बिलासपुर जिले में तपिश 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची।
यह भी पढ़ें:- देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 10 हजार 542 नए मामले, जानिए छत्तीसगढ़ का क्या है हाल
राजधानी रायपुर का तापमान 43.2 डिग्री रहा और राजनांदगांव जिले में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू जैसे हालात बने। इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है। महासमुंद में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। कवर्धा में 41 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.7, जशपुर में 40.5 और कांकेर जिले में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है, जिसके चलते प्रदेश में 19 अप्रैल को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। (Chhattisgarh Latest Weather Update)
Realised minimum temperature over Chhattisgarh Region on date 19.04.2023.
छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 19.04.2023 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhag #minimumtemperature pic.twitter.com/oeGcfoeJez— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) April 19, 2023
छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में निम्न स्तर पर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, अपेक्षाकृत ठंडी हवा का आगमन शुरू होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इधर, देश के 48 मौसम केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में लू ने कहर बरपाया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने लोगों को राहत दी। हैदराबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। (Chhattisgarh Latest Weather Update)
Realised maximum temperature over Chhattisgarh Region on date 18.04.2023.
छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 18.04.2023 को दर्ज़ किया गया अधिकतम तापमान#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhag #maxiumtemperature pic.twitter.com/8kmHxd6ibj— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) April 18, 2023
बता दें कि बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर वर्कर्स और मजदूरों के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के लिए कहा है। राज्यों से कहा गया है कि वे इंडस्ट्रीज और कंस्ट्रक्शन कंपनियों से वर्कर्स को ठंडा पानी उपलब्ध कराने, ORS और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव की दवाइयां रखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर काम का समय भी बदलें। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूर्वी भारत में लू चलने का अनुमान लगाया है। इसमें सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल जून से अप्रैल तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं सेंट्रल, ईस्ट और नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में लू भी सामान्य से ज्यादा चलेगी। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (Chhattisgarh Latest Weather Update)



