उपराष्ट्रपति धनखड़ ने विपक्षी नेताओं पर कसा तंज, कहा- भारत की तरक्की से कुछ लोगों का हाजमा गड़बड़…

Vice President Jagdeep Dhankhar: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर्ण नरेंद्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, जोबनेर के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है। धनखड़ ने कहा कि आज भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। भारत की तरक्की को देखकर कुछ लोगों का हाजमा गड़बड़ हो जाता है। उनसे कुछ उल्टी-पुल्टी बात किए बिना नहीं रहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा लगता है क्या? अच्छा नहीं लगता और नहीं लगना चाहिए। पाचन शक्ति देश के लिए अच्छी होनी चाहिए, यह विषय राजनीति का नहीं है, यह विषय देश का है। जब देश का मामला है तो सब राजनीति पीछे है, पहले मेरा देश आगे हैं।

यह भी पढ़ें:- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एडवाइजर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कमजोर बुद्धि के है भारतीय-चीनी

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ नेताओं में होती है। आज भारत अपने फैसले अपने हित को देखकर करता है किसी के जवाब में नहीं। हमें हमारे देश के प्रति हमेशा गर्व का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब सरकार की तरफ से कोई राहत मिलती तो बीच में गायब हो जाती थी, पैसा बीच में कम हो जाता था। बिचौलियों बिना काम नहीं चलता था। कहां गए वह बिचौलिए? सब खत्म ही हो गए हैं। यह पहली बार भारत में हुआ है कि सत्ता के केंद्र में भ्रष्टाचारियों की कोई एंट्री नहीं है। हमारे पावर सेंटर्स टोटली सैनिटाइज हो चुके हैं। पावर ब्रोकर और दलाल खत्म हो चुके हैं। (Vice President Jagdeep Dhankhar)

’17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए’

उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री ने योजनाओं पर फोकस किया। 17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं। मैं जब सांसद था तो हमें साल में 50 गैस कनेक्शन मिलते थे। हम सोचते थे हमारे हाथ में बहुत बड़ी ताकत है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यापार नहीं था। लोग धर्मशाला बनाते थे, स्कूल, अस्पताल बनाते थे। आजादी के बाद भी बड़े औद्योगिक घरानों ने भी ही काम किया। अब यह व्यवसाय बन गया है। शिक्षा का व्यवसायीकरण कभी भी समाज के हित में नहीं हो सकता। मैं मानकर चलता हूं और इसमें बड़ा बदलाव आ रहा है। तीन दशक के बाद नई शिक्षा नीति आई है। व्यापक स्तर पर मंथन और चिंतन हुआ है। ​स्टूडेंट्स भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। (Vice President Jagdeep Dhankhar)

Related Articles

Back to top button