Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन: राज्य के लोगों के रुकने और उनके भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

प्रयाग रेलवे स्टेशन के नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियन

Prayagraj Mahakumbh 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh 2025) में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में राज्य के लोगों के लिए ठहरने और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े :- PWD-RES के उपभियंता, MLB के व्याख्याता समेत पुत्रीचौरा, गम्हरिया और बुनियादी स्कूल के भृत्यों को नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन
प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है।

यह भी पढ़े :- नेपाल से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

यह ठीक बघाड़ा मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं। (Prayagraj Mahakumbh 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!