Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को मिला टैक्स का 6 हजार 70 करोड़, सीएम ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Chhattisgarh : भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े :- दो दिवसीय लाओस दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं से की मुलाकात

खुद Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ को ये राशि कर हंस्तांतरण के तहत दिया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य को कर हस्तांतरण के तहत 6,070 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार।

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!