छत्तीसगढ़ : महान गणितज्ञ रामानुजम, राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ एक दिवसीय गणित सेमिनार का आयोजन

बलौदाबाजार : भारत के महान गणितज्ञ रामानुजम के जन्मदिन पर सप्ताह भर विविध कार्यक्रम शासकीय डी के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित स्नातकोत्तर विभाग ने आयोजित किये। सप्ताह भर चले इस आयोजन का समापन छत्तीसगढ़ के प्रख्यात विद्वान गणित की जानी मानी हस्ती भारती विश्व विद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ एच् के पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

डी के महाविद्यालय में गणित के विभागाध्यक्ष प्रो पुरषोत्तम झा ने सप्ताह भर चले आयोजन की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्कूली बच्चों में गणित की जानकारी, गणित के सवालों को हल करने की क्षमता, गणित के प्रति उनका रुझान देखने 15 शासकीय व निजी शालाओं का चयन कर महाविद्यालय के एम एससी तथा बी एससी में अध्ययनरत छात्रों को स्कूल भेजा गया। छात्रों की गणित विषय की प्रतियोगिता कराई गई। अंको के आधार पर प्रथम, द्वितीय को पुरस्कार दिया गया। परीक्षा लेने गए छात्रों ने बताया कि स्कूली छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

इसे भी पढ़े:सरकारी नौकरी: स्वास्थ्य विभाग में 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी 65 हजार तक, देखें डिटेल

मुख्य अतिथि डॉ पाठक ने कहा कि यहां के छात्रों में प्रतिभा है जिसका विकास करना जरूरी है। यहां के छात्र किसी भी मेट्रो सिटी के छात्रों से कम नही है। इन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है जो यहां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ पाठक ने पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन द्वारा गणित के गूढ़ रहस्यों को बहुत ही सरल और रोचक विधि से समझाया। डॉ पाठक 20 से अधिक देशों में गणित पर व्याख्यान दे चुके हैं। गणित पर उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जो छात्रों में काफी लोक प्रिय हैं।

छत्तीसगढ़ : महान गणितज्ञ रामानुजम, राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ एक दिवसीय गणित सेमिनार का आयोजन
गणित सेमिनार का आयोजन

डॉ पाठक ने सरस्वती शिशुमन्दिर अर्जुनी की मुस्कान साहू व नम्रता ठाकुर को प्रथम स्थान के लिए तथा ज्ञान गंगा विद्यालय बलौदाबाजार की खुशबू अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया। अन्य प्रतिभागी छात्र नीलोफर परवीन,उत्कर्ष पाटकर,चेतना ठाकुर, निशा, दुलेश्वरी साहू, प्रियांश गुप्ता, टिकेश्वर साहू, मानसी, हरीश साहू, सुमन बांधे, घनश्याम, चित्ररेखा को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ अशोक उपाध्याय, प्रोफेसर एस. एम. पाध्ये तथा जनभागीदारी अध्यक्ष रूपेश ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर एवम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की विशेष भूमिका रही है। कार्यक्रम के सयोजक डॉ पुरषोत्तम झा एव सहसंयोजक नीरजा नामदेव ने मुख्य अतिथि का स्मृतिचिन्ह से सम्मान किया एवं सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़े:Honda के इस कार की छोटे शहरों में भारी डिमांड! खासियत जान रह जाएंगे हैरान

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ विमल गोविंदानी, डॉ राजेश मिश्रा, डॉ सी के चंद्रवंशी, प्रो एस एल नेगी, डॉ ब्रह्मानंद मारकंडे, प्रो एफ मिंज, डॉ रीता यादव, डॉ शशिकांत त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button