Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देहावसान पर प्रदेश में राजकीय शोक घोषित

Chhattisgarh : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देहावसान पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जिसके बाद शासकीय स्तर पर कोई भी मनोरंजन और सांकृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे.

CM विष्णुदेव साय ने किया नमन

आचार्य कुन्थु सागर महाराज का नाम दूसरे नंबर पर आता है, उन्होंने अब तक 325 दीक्षा दी हैं। दमोह के कुंडलपुर में चल रहे महोत्सव में आचार्य अब एक साथ 500 से ज्यादा दीक्षा देने जा रहे हैं। वर्तमान में आचार्य का ससंघ देश का सबसे बड़ा ससंघ है, जिसमें 300 से ज्यादा मुनि और आर्यिका हैं। आचार्य के विहार के बीच भी सबसे ज्यादा ससंघ उनके साथ होता है। वहीं CM विष्णुदेव साय ने उनके प्राण त्यागने पर नमन किया है। ( Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर ने ली समाधि, पिछले साल PM मोदी ने की थी मुलाकात

CM साय ने कहा कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज को देश और समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य विद्यासागर के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। ( Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!