Trending

Science College Raipur: साइंस कॉलेज में आयोजित विकास प्रदर्शनी 6 फरवरी तक बढ़ाने मुख्यमंत्री दिए निर्देश

Science College Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों पर 3 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक आयोजित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि में एक दिन की वृद्धि करते हुए, प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Janchaupal : कलेक्टर नम्रता गाँधी ने अफसरों के साथ गांव में पेड़ के नीचे बैठकर लगाया जनचौपाल 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2022 तक किया गया था। साइंस कॉलेज रायपुर (Science College Raipur) में अब इस प्रदर्शनी की अवधि में 1 दिन की वृद्धि करते हुए इसे 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों को विभाग के प्रदर्शनी मेला कार्यक्रम को 6 फरवरी तक यथावत रखने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button