Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने 329 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को बड़ी विकास सौगात दी। उन्होंने कुल 329 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 42 कार्यों के लिए 309.95 करोड़ रुपये का शिलान्यास, तथा 5 कार्यों के लिए 19.18 करोड़ रुपये का लोकार्पण शामिल है।

यह भी पढ़े :- 48वां रावत नाचा महोत्सव: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बोले- रावत नाचा सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

संभागीय आयुक्त कार्यालय व कई महत्वपूर्ण कार्य समर्पित

मुख्यमंत्री ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख रुपये से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 11 लाख रुपये की लागत से बनी राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 6 करोड़ 99 लाख रुपये से तैयार वंदे मातरम उद्यान, ड्यूल पाइपिंग अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य, नगर निगम वार्ड-18 में 30.33 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल, इंटरलॉकिंग पोर्च व फेंसिंग, तथा महमंद में 50 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला लालखदान के अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोटा भैंसाझार में 4 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। टिकरी एवं चिल्हाटी में 30-30 लाख रुपये से महतारी सदन निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।

जिले में सड़कों और सिंचाई संरचनाओं का बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री साय ने सड़क और पुल-पुलिया निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें प्रमुख कार्य—

  • 69 करोड़ 79 लाख रुपये से सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद–अमलडीहा–बरतोरी–दगोरी मार्ग का उन्नयन
  • 32 करोड़ 9 लाख रुपये से नेहरू चौक–दर्रीघाट मार्ग (10.70 किमी)
  • 59 करोड़ 55 लाख रुपये से कोनी–मोपका बायपास (13.40 किमी)
  • 4 करोड़ 78 लाख रुपये से करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग (4.20 किमी)
  • 2 करोड़ 99 लाख रुपये से बिलासपुर–रतनपुर–कटघोरा मार्ग (1.40 किमी) का मजबूतीकरण
  • 2 करोड़ 89 लाख रुपये से भरदैयाडीह–कलमीटार मार्ग (2.30 किमी)
  • 6 करोड़ 70 लाख रुपये से सीपत–नवाडीह चौक–दर्राभाठा–लीलागर पुल मार्ग (4.525 किमी)
  • 2 करोड़ 20 लाख रुपये से दबकी नाला पर पुल व पहुंच मार्ग
  • 6 करोड़ 96 लाख रुपये से जांजी गांव–सीआईएसएफ कॉलोनी तक सीसी रोड (1.675 किमी)
  • 99.99 लाख रुपये से नवीन सामुदायिक भवन निर्माण

ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में भी बड़े निर्माण कार्य

बिलासपुर के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में भी पुल व सड़क निर्माण के कई कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया गया। इनमें—

  • शिवघाट बैराज से मंगला एसटीपी तक सड़क (8 करोड़ 12 लाख रुपये)
  • बगधर्रा–गौरखुरी, सरगोड़–कुरदर, झरना–बैगामोहल्ला, बागथपरा मार्गों पर वृहद पुल निर्माण
  • पीएम जनमन योजना के तहत आमागोहन–छपरापारा एवं कुम्हड़ाखोल में महत्वपूर्ण पुल निर्माण
  • खारंग, कोपरा, बहतराई, पेंडारी, लखराम, अकलतरी जलाशयों एवं नहरों के उन्नयन, मरम्मत व लाइनिंग कार्य

बिलासपुर में विकास का नया अध्याय

इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से बिलासपुर जिले में सड़क संपर्क, सिंचाई सुविधा, शहरी विकास, शिक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
यह व्यापक विकास पैकेज आने वाले वर्षों में बिलासपुर को अधिक आधुनिक, सुगम और समृद्ध जिले के रूप में स्थापित करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!