Google Analytics —— Meta Pixel

45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र, इस बार इंग्लिश मीडियम में पढ़े

CM Became Student Again: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने ‘केमिकल बॉन्ड’ वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल समेत कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने ‘ऑक्टेव रुल’ सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, निकाले जा रहे सियासी मायने

दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र समेत जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। (CM Became Student Again)

अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी।  (CM Became Student Again)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग के गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री  बघेल ने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण और विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिंटन कोर्ट और खेल मैदानों का उन्नयन कराने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराने, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराने, मटन-मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण, शहर के बाह्य क्षेत्र में पाइप लाइन का विस्तार कराने, शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण समेत बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली और विद्युत सुविधा का विस्तार कराने की भी घोषणा की। (CM Became Student Again)

Back to top button
error: Content is protected !!