Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, निकाले जा रहे सियासी मायने

TS Singhdeo Meet Sonia: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव दिल्ली दौरे के दौरान सोनिया गांधी से मुलाकात की। दिल्ली के दस जनपथ में हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी और मंत्री TS सिंहदेव के बीच 10 से 15 मिनट तक चर्चा चली। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ये चुनावी साल है और ऐसे में प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि इसे एक सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है, लेकिन चुनाव से पहले TS सिंहदेव अगर सोनिया गांधी से मुलाकात करते हैं तो इसके सियासी मायने निकाले ही जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी BJP में शामिल, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

वहीं स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने CM बनने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता। मौका मिलता तो मैं भी छत्तीसगढ़ के लिए काम करता, लेकिन जब चुनाव लड़े तब कोई नहीं मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं था और चुनाव के बाद 4 लोगों को दिल्ली बुलाया गया था,  जिसे 75 के पार करने का जिम्मा मिला वो ही CM बनेगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद CM पद के लिए TS सिंहदेव भी प्रबल दावेदारों में से एक थे, लेकिन ढाई-ढाई साल के फार्मूले की चर्चा चली और भूपेश बघेल को CM बना दिया गया। कई बार CM और स्वास्थ्य मंत्री के बीच तल्खी भी सामने आई। इस बीच सिंहदेव ने चुनाव आने पहले अपने भविष्य के बारे में कुछ फैसला लेने की बात भी कही है। (TS Singhdeo Meet Sonia)
जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से पहले मंत्री TS सिंहदेव के एक बयान ने आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर ही संशय की स्थिति पैदा कर दी थी। सिंहदेव ने कहा था कि चुनाव लड़े जाने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। इस बार वैसा मन नहीं है, जैसा हर बार होता था। साल 2003, 2013 और 2018 मे मैंने मन से चुनाव लड़ा था और आगे जो कुछ भी करूंगा लोगों से पूछ कर ही करूंगा। उन्होंने कहा था कि इस बार मेरा मन चुनाव लड़ने को लेकर वैसा नहीं है जैसे पहले हुआ करता था। (TS Singhdeo Meet Sonia)
Back to top button
error: Content is protected !!