आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी BJP में शामिल, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
Kiran Reddy Joins BJP: कांग्रेस के सीनियर नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी BJP में शामिल हो गए। उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ते वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजा था। BJP जॉइन करने के बाद रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस में लगातार गलत फैसले लिए गए हैं। एक के बाद एक गलत फैसलों के चलते सभी राज्यों में कांग्रेस कमजोर हो गई। एक कहावत है कि हमारा राजा बहुत समझदार है, वो खुद सोच नहीं पाता और किसी की सलाह नहीं सुनता है। कांग्रेस में भी ऐसा ही है। वहां हाईकमान लोगों से बातचीत नहीं करता, नेताओं की बात नहीं सुनता है। वह कंट्रोल करने की पावर तो चाहता है, लेकिन जिम्मेदारी लेना और मेहनत करना नहीं चाहता है।
यह भी पढ़ें:- BJP में शामिल हुए कांग्रेस नेता एंटनी के बेटे, पिता ने जताई नाराजगी
किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि अगर आपको कपड़ा सिलवाना होता है तो आप दर्जी के पास जाते हैं। आप नाई के पास नहीं जाते हैं। कांग्रेस हाईकमान को नहीं पता कि राज्य में किस आदमी को क्या जिम्मेदारी देनी है। लोगों से बात करने का जिम्मा किसको देना है। उन्हें अपने नेताओं का कैरेक्टर नहीं पता है। असली नेता वो होता है, जो लोगों से बातचीत करे। समस्याओं को समझे और ऐसे नेता को राज्य में जिम्मेदारी दे, जो इन समस्याओं को सुलझा सके। बता दें कि रेड्डी पहले भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। 2014 में जब UPA सरकार ने आंध्र से तेलंगाना को अलग करने का फैसला किया, तब रेड्डी ने विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। (Kiran Reddy Joins BJP)
दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद किरण कुमार रेड्डी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। pic.twitter.com/JGA8NNIKet
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
उन्होंने तब अपनी जय समैक्यांध्र पार्टी बनाई थी और आम चुनाव में कैंडिडेट्स भी उतारे थे। उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। रेड्डी 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने BJP जॉइन की थी। जॉइनिंग के बाद अनिल एंटनी ने कहा था कि मुझे एक खास परिवार के लिए नहीं, आम लोगों के लिए काम करना है। अगले 25 सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के PM मोदी के लक्ष्य को पूरा करने का काम करना है। अनिल एंटनी ने इसी साल जनवरी में कांग्रेस के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर थे। (Kiran Reddy Joins BJP)
भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी जी आज भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। pic.twitter.com/hQTdo7u4WM
— Ashok Saini (@AshokSaini_BJP) April 7, 2023
दरअसल, 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर अनिल एंटनी ने मोदी के सपोर्ट में ट्वीट किया था, जिसे डिलीट करने का दबाव बनने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। BBC की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर अनिल एंटनी ने ट्वीट किया था कि भाजपा के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद BBC और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी। BBC ब्रिटेन सरकार का प्रायोजित चैनल है। उसका भारत के प्रति पूर्वाग्रह का इतिहास रहा है, जिसका शशि थरूर ने समर्थन किया था। (Kiran Reddy Joins BJP)



