Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से नन्ही नेहल को मिली नई जिन्दगी, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Help Nehal: अक्सर गंभीर बीमारियां होने पर ये बीमारियां इंसान को शारीरिक रूप से परेशान करने के साथ व्यक्ति और उसके परिवार को इलाज में होने वाले आर्थिक परेशानियों में भी डाल जाती है। ऐसी संकट की घड़ी में अपने भी जहां आंख चुराने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। कहीं भी उसे सहायता प्राप्त नहीं होती। ऐसी परिस्थितियों से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा 01 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई थी। जिससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थिक समस्या से बचा कर उनको बेहतर उपचार प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें:- अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी G-20 समूह की बैठक, सीएम भूपेश ने Tweet कर दी जानकारी

ऐसी ही एक कहानी कोंडागांव के सम्बलपुर निवासी छोटे से किसान गिरजानंद पटेल की है। जहां उनकी 09 साल की बेटी नन्ही नेहल पटेल जब साल 2019 में चौथी कक्षा में अपने नाना-नानी के साथ रह कर जगदलपुर में पढ़ रही थी, तब अचानक उसकी तबियत खराब रहने लगी। उसे कक्षा में उल्टियां होने के साथ तेज बुखार आया करता था। जिसे शिक्षक सामान्य बुखार समझकर दवाइयां दे दिया करते थे। जिससे उसे तत्कालिक आराम तो प्राप्त हो जाता था, लेकिन बहुत दिनों तक यह क्रम चलने पर 17 जून 2019 को विशाखापटनम घूमने जा रहे उनके नाना-नानी द्वारा वहां उसकी स्वास्थ्य जांच निजी अस्पताल में करवाई। (CM Bhupesh Help Nehal)

जहां डॉक्टरों द्वारा दिमाग में ट्यूमर होने की बात कहते हुए प्रारंभिक जांच कर उसका इलाज किया गया। जिसके बाद नेहल को कुछ दिनों बाद फिर परेशानियां होने लगी। वह दर्द के कारण पढ़ नहीं पाती थी और दिन-रात दर्द से चिल्लाया करती थी। धीरे-धीरे वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गई। नेहल की ऐसी दशा देख पिता द्वारा डॉक्टरों की सलाह पर साल 2020 में नेहल की जांच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में कराई गई। (CM Bhupesh Help Nehal)

एम्स के चिकित्सकों द्वारा जांच बाद दिमाग में ट्यूमर के स्थान पर ब्रेन कैंसर की पुष्टि करते हुए यह बात परिजनों को बताई। जिसपर परिजनों द्वारा पूछे जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि नेहल कैंसर के चौथे स्टेज में है और कैंसर सिर से होते हुए मेरूरज्जू तक फैल रहा है। एम्स में डेढ़ साल तक नेहल का इलाज चलता रहा, लेकिन नेहल की हालत ना सुधरता देख डॉक्टरों ने चेन्नई स्थित एक निजी अस्पताल में इसका इलाज संभव होने की जानकारी परिजनों को दी। इलाज में बहुत अधिक खर्च होने की बात जानकर परिजनों ने नेहल को बचा पाने की अपनी उम्मीद भी खो दी थी। (CM Bhupesh Help Nehal)

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 20 लाख रूपये तक स्वास्थ्य इलाज के लिए सहायता प्राप्त होने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनमें निराशा के अंधेरे में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी। जिस पर मार्च 2022 में ग्राम के जनप्रतिनिधि बुधराम नेताम द्वारा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए सहायता करते हुए जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जाने के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से सहायता के लिए अपील करने को कहा। जिस पर 26 मई 2022 को जगदलपुर में नेहल के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से सहायता की अपील की। (CM Bhupesh Help Nehal)

जहां मुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशीलता पूर्वक जल्द से जल्द नेहल की सहायता के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। जिस पर तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा नेहल के घर पहुंच स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की गई। जहां 04 जून को लिमदरहा में अपने कार्यक्रम के दौरान कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के द्वारा नेहल की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने तुंरत राशि जारी कर नेहल का उपचार प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 जून को अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर 20 लाख रूपये नेहल के पिता के खाते में अंतरित कर दिए गए। (CM Bhupesh Help Nehal)

राशि प्राप्त होते ही नेहल के पिता उसे लेकर चेन्नई पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा 28 लाख रूपयों के खर्च होने की बात बतायी, जिस पर फिर नेहल के परिजन 08 लाख रूपयों की कमी को लेकर चिन्तित हो गए। परिजनों ने जैसे-तैसे कर कुछ रूपये जोड़े जो फिर भी पूरे नहीं थे।

तब उन्होंने प्रतिनिधि के माध्यम से फिर मुख्यमंत्री से सहायता की गुहार लगाई। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वेच्छानुदान से नेहल की सहायता के लिए 05 लाख रूपयों की अतिरिक्त सहायता परिजनों को दी। जिससे परिजनों की चिन्ता दूर हुई। जिसके बाद 35 दिन लम्बे चले उपचार से नेहल ने अंततः तीन सालों बाद कैंसर को हरा दिया और अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई है। जहां स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा नेहल के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रबंध कर दिया गया। जिससे नेहल अब घर में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही है।

नेहल और उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इलाज के लिए सहायता के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हुए पिता गिरजानंद ने नम आंखों से कहा कि अगर मुख्यमंत्री से सहायता राशि न मिलती तो आज शायद नेहल इस दुनिया में न होती। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि नेहल को जब से मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त सहायता के बारे में जानकारी मिली है, वह स्वयं मिलकर उनका आभार व्यक्त करना चाहती है। (CM Bhupesh Help Nehal)

Back to top button
error: Content is protected !!