CM Gifted to Shah: मुख्यमंत्री बघेल ने गृहमंत्री शाह को दिया उपहार, टुकनी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक
CM Gifted to Shah: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोरा पर्व के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टुकनी भेंट की, जिसमें नंदी, जाता, पोला, चुकिया, सुहाग की सामग्री के साथ साथ लज़ीज़ छत्तीसगढ़ी व्यंजन- चाकोली, ठेठरी, ख़ुर्मी, अईरसा और सलोनी शामिल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब दिल्ली वापस लौटे तो वे अपने साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक देखते और लज़ीज़ छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद चखते गए।
दरअसल, NIA के नवनिर्मित भवन उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री बड़े ही शुभ अवसर पर रायपुर पधारे हैं। आज छत्तीसगढ़ में पोला का त्यौहार मनाया गया। यह छत्तीसगढ़ का बहुत ही विशेष लोकपर्व है। खासकर किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से यह पर्व जुड़ा हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को फोन कर मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त को पोला और तीज के अवसर पर आमंत्रित किया था। (CM Gifted to Shah)
यह भी पढ़ें:- NIA Bhavan Udghatan Samaroh: छत्तीसगढ़ सरकार पर लोगों का विश्वास, जल्द ही प्रदेश से होगा नक्सलवाद का खात्मा: CM भूपेश
मुख्यमंत्री ने शाह से कहा था कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है। छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। (CM Gifted to Shah)

ऐसे में अमित शाह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी रवानगी के पहले उन्हें इस विशिष्ट अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की। टुकनी में पोला के उपलक्ष्य पर नंदी, जाता, पोला, चुकिया, सुहाग की सामग्री के साथ साथ लज़ीज़ छत्तीसगढ़ी व्यंजन- चाकोली, ठेठरी, ख़ुर्मी, अईरसा और सलोनी शामिल थे। (CM Gifted to Shah)
आज एनआईए के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर रायपुर पधारे केंद्रीय @HMOIndia श्री अमित शाह जी को पोला तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की।
यह हमारा बहुत ही विशेष लोकपर्व है। किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से यह पर्व जुड़ा हुआ है। pic.twitter.com/qE7hVVGY77
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2022



