Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने की 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत

CM in Health Camp: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह और अधिकारीगण उपस्थित थे। शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम, उद्योग मंत्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने CM भूपेश को सौंपा लाभांश का चेक

गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और  बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इधर, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल की निर्देश पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत एनीमिया में कमी लाने के लिए जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच का आयोजन किया जाएगा। मंत्री अनिला भेड़िया  छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग का 16 मार्च को कार्यक्रम होने के कारण विकासखंड सिमगा में एनीमिया जांच 17 मार्च 2023 को होगा। (CM in Health Camp)

 

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय कर्मचारियों का बकाया 18 महीने का महंगाई भत्ता नहीं देगी सरकार, जानिए वित्त राज्यमंत्री ने क्या कहा

स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच के लिए महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकताएं लेकर आएंगे। एनीमियां जांच के बाद चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पौष्टिक गरम भोजन का प्रदाय किया जाएगा। पूर्व में माह फरवरी 2022 से  11 हजार 335 एनीमिक महिलाओं को सप्ताह में 3 दिवस गरम भोजन का प्रदाय नियमित रूप से किया गया। परिणाम स्वरूप 2132 एनीमिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त। बता दें कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त महिलाओं को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच कराए जाने की अपील की है। (CM in Health Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!