छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने CM भूपेश को सौंपा लाभांश का चेक

Dividend to CM Bhupesh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की साल 2021-22 के लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख संजय शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ए.के. भट्ट उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय कर्मचारियों का बकाया 18 महीने का महंगाई भत्ता नहीं देगी सरकार, जानिए वित्त राज्यमंत्री ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वन विकास निगम द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों से राज्य के वनांचल में रहने वाले वनवासियों, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के ग्रामीणों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उन्हें सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। निगम द्वारा बैंक या किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया गया है, न ही निगम को राज्य शासन से कोई अनुदान प्राप्त होता है। वन विकास निगम राज्य में हरियाली के प्रसार और पर्यावरणीय विकास के लिए कृत संकल्प है। (Dividend to CM Bhupesh)

वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ए.के. भटट द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि वन विकास निगम द्वारा भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना अंतर्गत रोपित किए गए सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय और अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 करोड़ 11 लाख रूपए की आय हुई। साथ ही विभिन्न कार्यों पर 31 करोड़ 79 लाख रूपए व्यय हुआ है। साल के दौरान निगम को 36 करोड़ 48 लाख रूपए के कर के बाद शुद्ध लाभ हुआ है। (Dividend to CM Bhupesh)

साल 2021-22 में निगम द्वारा 1982 हेक्टेयर क्षेत्र में 35 लाख सागौन और छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण सुधार के लिए डिपाजिट रोपण योजना अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त राशि से 7 लाख 47 हजार मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2021-22 में 13,504 घनमीटर इमारती काष्ठ 7,845 नग बल्ली, 5,698 नग जलाऊ चट्टा और 86 नोशनल टन बांस का उत्पादन हुआ है। (Dividend to CM Bhupesh)

Related Articles

Back to top button