लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति,विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़: CM साय

CM on Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 साल पूरे होना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ। अलग राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली। साथ ही विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धेय अटल जी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- कभी रेड कॉरिडोर रहे इलाके अब शांति और विकास के नए केंद्र
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस साल का राज्योत्सव अनेक मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का अविस्मरणीय योगदान है, जिसे प्रदेश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुशहाली लाना, प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और जनशक्ति के सामर्थ्य के साथ छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का यह पावन अवसर अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर साल 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें और इसे साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। CM साय ने ट्वीट कर कहा- जय जोहार! जय छत्तीसगढ़ महतारी! प्रभु श्रीराम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा, जनजातीय गौरव और समृद्ध लोकसंस्कृति से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ ने अपनी 26 सालों की यात्रा में संघर्षों को संभावनाओं और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलते हुए देश के विकास मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बनाई है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं श्रद्धेय ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करता हूं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ और हमारी आशाओं, आकांक्षाओं को नई पहचान मिली। (CM on Foundation Day)

उन्होंने कहा कि हमारी सुशासन सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का ‘विकसित-समृद्ध छत्तीसगढ़’ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब मिलकर अपने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ के संकल्प को और मजबूत करें। छत्तीसगढ़ की 26 सालों की यात्रा करोड़ों प्रदेशवासियों के सपनों, संघर्षों और संकल्पों की गौरवशाली गाथा है। आज हमारा प्रदेश शांति, सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और विकसित भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। CM साय ने छत्तीसगढ़ी में ट्वीट कर कहा- प्रदेश के जम्मो संगी-संगवारी, दीदी-बहिनी अऊ हमर सियान दाई-ददा मन ल छत्तीसगढ़ महतारी के ‘गौरव के मोहोत्सव – राज्योत्सव 2026’ के गाड़ा-गाड़ा बधई। (CM on Foundation Day)



