Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता, पढे़ं पूरी खबर

CM Sai in Bagiya: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शाम को जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे, जहां बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसे मिलने के लिए आम लोगों का तांता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री साय के सामने अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। CM साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें:- तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार 5 लोगों समेत 8 की मौत

मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों ने बताया की CM विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं। मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार में मोदी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी गई है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। (CM Sai in Bagiya)  

वहीं मुख्यमंत्री साय से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को उनके जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। साथ ही इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। (CM Sai in Bagiya)

मुख्यमंत्री को आदित्य ने पर्यावरण, योग, खेल, समाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदित्य को इतनी कम उम्र में इन उपलब्धियों पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आदित्य के पिता अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पर्यावरण और योग के क्षेत्र में मैरीलैंड स्टेट युनिवर्सिटी, यूएसए की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। (CM Sai in Bagiya)

आदित्य जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे

उन्होंने बताया कि आदित्य महज 5 साल की उम्र से पर्यावरण, योग और जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। आदित्य आयुष मंत्रालय की ओर से प्रमाणित योग स्वयं सेवक भी हैं। वे अपने कोडिंग कौशल के माध्यम से पर्यावरण संबंधित एप पर भी काम कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान संजय श्रीवास्तव, आदित्य के दादा कमला पति सिंह, मां नम्रता सिंह, बहन आस्था सिंह, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल शर्मा भी मौजूद रहीं। (CM Sai in Bagiya)

Back to top button
error: Content is protected !!