IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया

MI Vs KKR 2024: IPL 2024 में कई फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। इस बीच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े मैदान पर मुंबई को 12 साल बाद हराया। नाइट राइडर्स को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी। मुंबई ने होमग्राउंड में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें:- Nijjar Murder Case : कनाडा पुलिस ने निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया, भारत पर लग रहा आरोप

KKR से वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी के अलावा मनीष पांडे ने 31 बॉल पर 42 रन बनाए। नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। एक विकेट पीयूष चावला के हिस्से आया। MI के लिए सूर्यकुमार यादव ने 35 बॉल पर 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। स्टार्क के अलावा वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 2-2 विकेट मिले। मुंबई इंडियंस की हार के कई कारण है, जैसे हार्दिक पंड्या की कप्तानी। दरअसल, मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या ने खराब कप्तानी की। कोलकाता ने 6.1 ओवर में 57 रन पर 5 विकेट विकेट गंवा दिए थे। यहां बल्लेबाज दबाव में थे। पावरप्ले के बाद पंड्या ने पीयूष चावला के साथ नमन धीर से ओवर कराया। (MI Vs KKR 2024)

उन्होंने बीच के 4 ओवर स्पिनर्स से कराए। इन ओवर्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को वापसी का मौका मिला गया। वहीं 57/5 स्कोर के बाद मुंबई के गेंदबाज समय पर वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की पार्टनरशिप ब्रेक नहीं कर सके। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 बॉल पर 83 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी ने कोलकाता को 140 के स्कोर तक पहुंच दिया। 17वें ओवर में खुद पंड्या ने यह साझेदारी तोड़ी। 170 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ईशान किशन, नमन धीर और रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए थे। ये तीनों महज 35 रन की बना सके। (MI Vs KKR 2024)

होमग्राउंड होने के बावजूद मुंबई की बैटिंग खराब रही। सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सका। मुंबई ने रन चेज में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से एक भी फिफ्टी पार्टनरशिप नहीं हो सकी, जिसके चलते मुंबई इंडियंस IPL 2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई। मुंबई 17वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। टीम 9वें नंबर पर है।

वहीं कोलकाता ने दूसरे नंबर पर अपनी सिचुएशन स्ट्रॉन्ग कर ली। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 51 मैच खत्म हो चुके हैं। मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टूर्नामेंट में 17 विकेट हो गए और वह टॉप विकेट टेकर में पहले नंबर पर पहुंच गए। SRH के नटराजन 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। CSK के ऋतुराज गायकवाड 509 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर में पहले नंबर पर हैं। (MI Vs KKR 2024)

Related Articles

Back to top button