CM Sai on Naxalism: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार जारी है। इस बीच जवानों ने नारायणपुर में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। निश्चित ही यह सुरक्षाबल के जवानों के लिए बड़ी सफलता है। मैं इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को बधाई देता हूं।
CM साय ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती के साथ लड़ रही है। हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त करने का संकल्प लिया है, उसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लड़ाई लड़ रही है, जिसका हम लोगों को लाभ हो रहा है। अभी एक साल के अंदर जवानों ने 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। जबकि 1750 नक्सली या तो आत्मसमर्पण किए हैं या उनकी गिरफ्तारी हुई है। (CM Sai on Naxalism)
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर (CM Sai on Naxalism)
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर (CM Sai on Naxalism)
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 16 नवंबर को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर (CM Sai on Naxalism)
- 1 दिसंबर छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 7 नक्सली ढेर
- 12 दिसंबर नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर 7 नक्सली ढेर