पानी प्रकृति का अनमोल उपहार…संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Water: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डिप्टी CM अरुण साव के साथ नवा रायपुर में आयोजित ‘इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन’ के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान CM साय ने कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए जल के प्रबंधन, संरक्षण के साथ ही जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शुरू कर जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचने से उनका स्वास्थ्य स्तर भी सुधरा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें:- किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उनकी मदद करना जरूरी है: राज्यपाल रमेन डेका

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि पानी को ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा। आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है। देश-दुनिया के कई शहरों में भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। अगर समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। जल प्रबंधन आज समय की मांग है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट के परिपेक्ष्य में जल संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। PM मोदी ने हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना शुरू की। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन प्रदान किया है, जिससे लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचने से उनका स्वास्थ्य स्तर भी सुधरा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने इंडियन वॉटर एसोशिएसन की स्मारिका का विमोचन किया। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि देशभर से आए इंजीनियर्स, जल संरक्षण के विषय विशेषज्ञ जल संरक्षण के विषय में गहन विचार विमर्श करेंगे और जल संरक्षण के लिए रणनीति तैयार करने में योगदान देंगे। बता दें कि इंडियन वॉटर एसोशिएसन की मेजबानी में दूसरी बार राजधानी रायपुर में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे इस अधिवेशन में जल-360 डिग्री की थीम रखी गई है। अधिवेशन में देश के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!