Google Analytics —— Meta Pixel

आज कोरबा और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को यानी आज राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू-सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद कोरबा के लिए रवाना होंगे। वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां CM साय CSEB फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम और विकासकार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सिविल जज भर्ती के फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप-10 में 7 लड़कियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को कोरबा दौरे के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से ज्यादा लागत की 284 विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से ज्यादा हितग्राहियों को वितरण करेंगे। CM साय अलग-अलग विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से ज्यादा राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण और 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल हैं। (CM Sai Tour Program)

इन कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री साय कोरबा से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 3.10 बजे जेएमपी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विकासकार्यों के लोकर्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों और लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स’ का लोकार्पण करेंगे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!