Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने दी जनसंपर्क दिवस की शुभकामनाएं, बोले- यह सुशासन और जनविश्वास का है सेतु

National Public Relations Day 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस (National Public Relations Day) के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े :- En İyi Casino Bonusları 2025 Ücretsiz Döndürmeler ve Para Yatırmadan Yapılan Fırsatlar

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क की भूमिका और भी व्यापक हो गई है। आज जनसंपर्क की लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका है।

यह भी पढ़े :- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के विस्तार के इस युग में विश्वसनीय, सटीक और संवेदनशील संप्रेषण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। ऐसे में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जनसंपर्क जनमत, जनचेतना और जनसेवा के त्रिवेणी संगम की तरह है। इसकी सक्रियता, संवेदनशीलता और संप्रेषण क्षमता जितनी सशक्त होगी, छत्तीसगढ़ में सुशासन की छवि उतनी ही मजबूत होगी। सही सूचना, सही समय पर, सही स्वरूप में जब आमजन तक पहुँचती है, तभी लोकतंत्र में विश्वास और सहभागिता मजबूत होती है। (National Public Relations Day)

Back to top button
error: Content is protected !!