छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, कोरिया जिले ने तोड़े ठंड के सभी रिकॉर्ड

Cold in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं शीतलहर के चलते राज्य के कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम का हाल बेहद बुरा रहने वाला है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश के 8 जिले शीतलहर की चपेट में है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, पेंड्रा रोड, और दुर्ग से लगे जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, 12 जनवरी से मिलेगी ऑनलाइन टिकट

छत्तीसगढ़ में सबसे न्यूनतम तापमान कोरिया ( 2.6 डिग्री ) में दर्ज की गई है। रायपुर के लाभांडी में भी पारा 8 डिग्री पहुंच गया है। कोरिया और अंबिकापुर में ठंड ने तबाही मचा दी है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाओं के आगमन के कारण ही इतनी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है। (Cold in Chhattisgarh)

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। जशपुर में 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में शीत लहर की चेतावनी दी है। लालपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि प्रदेश के तीन संभागों में शीतल लहर का असर दिखाई दे सकता है। जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कवर्धा, पेंडारोड और दुर्ग व उससे लगे जिलों में एक दो पॉकेट में शीतलहर की संभावना है। ये चेतवनी 9 जनवरी तक के लिए जारी की गई है। (Cold in Chhattisgarh)

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में जनवरी महीना सबसे ठंडा होता है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसकी वजह से बाहर रखा पानी जम जाता है। फसलों और पेड़-पौधों, घर की छतों वाहनों पर ओस की बूंदे जम जाती हैं। अंबिकापुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, पेण्ड्रा रोड, कवर्धा की चिल्फी घाटी जैसे इलाकों में बर्फबारी सा एहसास होता है। वहीं बढ़ते हुए ठंड और शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। (Cold in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button