Google Analytics —— Meta Pixel

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, तीन दिन से मॉर्च्यूरी में पड़ी लाश

Conflict in Kanker: कांकेर जिले के कोडेकुर्से थाना क्षेत्र में एक शव को दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मसीही समाज के शख्स मनीष निषाद (50 साल) की मौत के बाद परिजन जब अपने गांव में शव दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। विरोध के चलते शव पिछले तीन दिनों से मॉर्च्यूरी में पड़ा हुआ है। दरअसल, मनीष निषाद कोडेकुर्से गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कुछ साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। 4 नवंबर को बीमारी से रायपुर में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौटे और अपनी निजी जमीन पर दफनाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान गांव वालों ने इसका विरोध किया और दफनाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की जांच, घर-घर पहुंच रहे BLO, मतदाताओं का वेरिफिकेशन जारी

आखिर में परिजन शव को थाने में छोड़कर लौट गए। बाद में पुलिस ने शव को कोडेकुर्से अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। इससे नाराज मसीही समाज के लोगों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया और शव दफनाने की अनुमति की मांग की। हालांकि ग्रामीण अपने रुख पर कायम रहे और गांव की जमीन में दफन की अनुमति देने से इनकार करते रहे। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 24 जुलाई 2025 को कांकेर के जामगांव में भी ईसाई व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर बवाल हुआ था। तब 500-1000 लोगों की भीड़ ने चर्च और ईसाई घरों में तोड़फोड़ की थी। (Conflict in Kanker)

पहले भी हुआ था ऐसा विवाद

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम ने कहा कि गांव में रुढ़ीगत व्यवस्था लागू है। गांव के रीति-रिवाज के अनुसार ही शव को दफनाया जाता है। बैगा या समाज प्रमुख की अनुमति के बिना गांव की सीमा में शव दफन नहीं किया जा सकता। पादरी मोहन ग्वाल ने कहा कि हम मृतक को उसकी निजी जमीन में दफनाना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। अब हमारे पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हमने प्रशासन से मदद मांगी है। एडिशनल एसपी आकाश श्रीमाल ने कहा कि मसीही समाज के लोगों को निर्णय लेने में देर हुई है। जैसे ही वे अपना निर्णय बताएंगे, प्रशासन उसी अनुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगा। (Conflict in Kanker)

Back to top button
error: Content is protected !!