कांग्रेस ने ‘न्याय यात्रा’ का नाम बदला, अब होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहा जाएगा। गुरुवार को हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी जानकारी महासचिव जयराम रमेश ने दी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बीते साल 5 महीने तक चली भारत जोड़ो यात्रा से लोग खूब जुड़े थे और यह नाम लोगों के दिलों में बैठ गया था। इसलिए हम नई यात्रा में भी भारत जोड़ो नाम शामिल कर रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा, ‘महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधानसभाओं में नेता विपक्ष की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। (Bharat Jodo Nyay Yatra)

यह भी पढ़े :- INDIA Alliance में पड़ी दरार? ममता बनर्जी से कौन भीख मांगने गया, सीट शेयरिंग पर बोले अधीर रंजन चौधरी

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ब्रांड बन गई थी। इसने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। हमें उसे भुलाना नहीं चाहिए। इस यात्रा ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का सफर तय किया था और इसका असर दिखा। जयराम रमेश ने इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का रूटमैप भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हिंसा से प्रभावित मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। इस मार्च का कुल रूट 6700 किलोमीटर लंबा होगा। उन्होंने कहा कि यह 66 दिनों का सफर होगा और डेली दो बार राहुल गांधी का भाषण होगा।

Related Articles

Back to top button