Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को हनुमान चालीसा का पाठ करेगी कांग्रेस, सभी जिला मुख्यालयों में होगा आयोजन

Congress Will Recite Chalisa: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी राममय होगी। दरअसल, पार्टी के नेता प्रदेश के सभी जिलों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और राम चरित्र मानस का पाठ करेगी। रायपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय के हनुमान मंदिर से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। रायपुर जिले में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। दीपक बैज के मुताबिक हम ये बताना चाहते हैं की सिर्फ बीजेपी ही रामभक्त नहीं है। कांग्रेस ने तो शुरू से ही रामभक्ति की है और राम को माना है। उन्होंने कहा कि हम लोग भी कोशिश करेंगे कि 22 जनवरी को आस्था के नाम पर मंदिर जाकर भगवान को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में 22 जनवरी को मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुतियां, मंदिरों में होगा दीपोत्सव

बैज ने कहा कि अयोध्या जाना किसी व्यक्तिगत आस्था का सवाल है। कौन भगवान राम को मानता है। कौन भगवान शंकर को मानता है। कौन मां दुर्गा को मानता है। यह सभी के आस्था का विषय है। 22 तारीख कोई डेडलाइन नहीं है, जिसे जब जाना है तब जाए। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जो हालात है वो शंकराचार्य से सुनिए। वो लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी बातों को अनसुना कर इस तरह से प्राण-प्रतिष्ठा करना मैं समझता हूं कि धर्म गुरुओं का अपमान है। शंकराचार्य कह रहे हैं कि मंदिर अधूरा है। इसे रामनवमी के वक्त भी किया जा सकता है, लेकिन BJP को लोकसभा से पहले राम के नाम पर वोट मांगना है। (Congress Will Recite Chalisa)

PCC चीफ दीपक बैज ने कसा BJP पर तंज

उन्होंने कहा कि हम भगवान राम के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे। देश की अर्थव्यवस्था हमारा प्रमुख मुद्दा रहेगा। हमारा मुद्दा देश के विकास और प्रगति का रहेगा। बीजेपी सांसदों की लोकसभा परफॉर्मेस पर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के पास 9 सीट है और 2 सीट हमारे पास है। लोकसभा में क्षेत्र और प्रदेश के मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं। केंद्र की योजनाओं को रोकना और पैसों को अटकाया गया। बीजेपी नेताओं ने न जनता की बात और न ही हक की बात की है। बता दें कि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। (Congress Will Recite Chalisa)

Back to top button
error: Content is protected !!