Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Crime in Raipur : राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, बदमाश ने युवक पर किया हमला

Crime in Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस के तमाम प्रयासों के बीच फिर चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात बदमाश ने पैसे मांगने के विवाद को लेकर युवक पर चाकू (Crime in Raipur) से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल युवक को पुलिस ने मेकाहारा में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बीएसयुपी कॉलोनी का है। जहां शादी में आए युवक पर चाकू से हमला किया गया है। शांति नगर निवासी किशन क्षत्रिय बीएचयूपी कॉलोनी गया हुआ था। वहां राहुल बोय उर्फ जंगली के साथ पुरानी रंजिश और पैसों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राहुल ने चाकू निकालकर किशन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोपी ने किशन के सीने, पेट और हाथ पर चाकू से वार किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किशन को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- Raipur Narcotics Wing : नारकोटिक्स सेल ने दो ड्रग्स कारोबारियों को किया गिरफ्तार, नशीली टेबलेट बरामद

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि आरोपी आदतन बदमाश है। पहले भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!